आरएनएआर कॉलेज में रेड रन मैराथन, एचआईवी-एड्स जागरूकता का दिया संदेश

Author Prakash kumar|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन
चयनित धावकों के साथ प्राध्यापकगण | Prabhat Khabar Network

चयनित धावकों के साथ प्राध्यापकगण | Prabhat Khabar Network

समस्तीपुर के राम निरीक्षण आत्मा राम महाविद्यालय में शनिवार को रेड रन मैराथन का सफल आयोजन हुआ. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य और एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना था. कॉलेज के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विज्ञापन

Samastipur News: स्थानीय राम निरीक्षण आत्मा राम (आरएनएआर) महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज स्तरीय रेड रन मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नियमित व्यायाम को बढ़ावा देना तथा एचआईवी/एड्स के प्रति समाज को जागरूक करना था.

उत्साह के साथ दौड़े छात्र-छात्राएं

शनिवार सुबह महाविद्यालय परिसर से मैराथन की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रेमलता शर्मा ने किया. उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली ही एक सशक्त समाज की आधारशिला है.

खेल से बढ़ता है आत्मविश्वास और अनुशासन

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. दिलीप कुमार ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं. ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सामाजिक चेतना का विकास होता है.

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्व

प्रधानाचार्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन 21 जुलाई को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय पांच किलोमीटर रेड रन प्रतियोगिता के लिए किया गया है. चयनित प्रतिभागी महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे.

स्वयंसेवकों और शिक्षकों की रही सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनएसएस स्वयंसेवकों, महाविद्यालय के शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. समापन के अवसर पर चयनित धावकों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं.


विज्ञापन
Prakash Kumar

लेखक के बारे में

By Prakash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन