बिहार पुलिस वॉलीबॉल टीम गठन की प्रक्रिया शुरू, खिलाड़ियों से मांगे गए आवेदन

Author Aman gautam|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

बिहार पुलिस वॉलीबॉल टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के निर्देश पर 2026-27 के लिए टीम तैयार की जा रही है. इच्छुक और योग्य पुलिस अधिकारियों व कर्मियों से स्वैच्छिक आवेदन मांगे गए हैं.

विज्ञापन

Samastipur News: बिहार पुलिस वॉलीबॉल टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, नई दिल्ली के निर्देश पर वर्ष 2026-27 के लिए टीम गठन हेतु इच्छुक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों से स्वैच्छिक मनोनयन (आवेदन) आमंत्रित किए गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

थाना प्रभारियों को भेजा गया पत्र

इस संबंध में सभी संबंधित थाना प्रभारियों को पत्र भेजकर योग्य खिलाड़ियों से स्वैच्छिक मनोनयन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. पत्र में टीम गठन की प्रक्रिया समय पर पूरी कराने को कहा गया है.

इच्छुक पुलिसकर्मी कर सकते हैं आवेदन

रेल थाना सहित विभिन्न थानों में पदस्थापित एवं प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को इसकी जानकारी देते हुए इच्छुक खिलाड़ियों से अपना स्वैच्छिक आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा करने को कहा गया है.

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन

टीम का गठन अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, नई दिल्ली की ओर से वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है. चयनित खिलाड़ियों को बिहार पुलिस का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन