नामापुर दोहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपित गिरफ्तार, पुलिस को अहम सुराग मिलने का दावा

Author Ankur kumar|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर के चकमेहसी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एक मुख्य नामजद आरोपी को दूसरे जिले से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को पूछताछ में कई अहम खुलासों की उम्मीद है.

विज्ञापन

Samastipur News: चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार गांव में 7 जुलाई को हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मामले के एक मुख्य नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित हत्या के दो अलग-अलग मामलों में भी वांछित था.

विज्ञापन

दूसरे जिले से हुई गिरफ्तारी

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित कल्याणपुर थाना क्षेत्र का निवासी है और उसे दूसरे जिले से गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी उसकी गिरफ्तारी और पूछताछ को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.

7 जुलाई को हुई थी दो लोगों की हत्या

गौरतलब है कि 7 जुलाई को चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार गांव में नीमा चकहैदर निवासी प्रभात चौधरी और उनके सहयोगी सन्नी कुमार को कथित तौर पर घर से बुलाकर गोली मार दी गई थी. घटना के बाद सभी आरोपित फरार हो गए थे.

पूछताछ में कई खुलासों की उम्मीद

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ में हत्या की साजिश, घटना में शामिल अन्य आरोपितों की भूमिका और हत्या के पीछे की वजह से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं. घटना में प्रयुक्त स्वचालित हथियार के संबंध में भी पुलिस को अहम जानकारी मिलने की बात कही जा रही है.

14 लोगों के खिलाफ दर्ज है प्राथमिकी

इस मामले में दोनों मृतकों के परिजनों की ओर से संयुक्त आवेदन देकर चकमेहसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी में कुल 14 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन