ePaper

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा तीन लाख का इनामी बदमाश कुख्यात रवींद्र सहनी

Updated at : 29 Jun 2024 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा तीन लाख का इनामी बदमाश कुख्यात रवींद्र सहनी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुरतपुर छतौना निवासी तीन लाख के इनामी बदमाश कुख्यात रवींद्र सहनी पटना एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने हत्थे चढ गया.

विज्ञापन

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुरतपुर छतौना निवासी तीन लाख के इनामी बदमाश कुख्यात रवींद्र सहनी पटना एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने हत्थे चढ गया. शुक्रवार को एसटीएफ के द्वारा उसके गिरफ्तार होने की सूचना परिजनों को मिली. चर्चा है कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया है. हालांकि, स्थानीय पुलिस ने अबतक इसकी पुष्टि नहीं की है. सूत्रों के अनुसार कुख्यात रवींद्र सहनी के विरुद्ध जिले के विभिन्न पुलिस थाना में लूट, डकैती के आधा दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं. पिछले कई कांडों में वह पुलिस की नजरों मे फरार चल रहा है. हालही में पुलिस मुख्यालय से कुख्यात रविन्द्र सहनी के विरुद्ध तीन लाख रुपये इनाम घोषित किया गया है. स्थानीय पुलिस को भी उक्त आरोपित की लंबे समय से तलाश थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन