तिरहुत मुख्य नहर किनारे प्रस्तावित सर्विस रोड का विभागीय टीम ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरायरंजन में तिरहुत मुख्य नहर के किनारे प्रस्तावित सर्विस रोड के निर्माण को लेकर जल संसाधन विभाग की टीम ने स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने सड़क निर्माण और जल निकासी की संभावनाओं का जायजा लिया. विभागीय स्तर पर शीघ्र ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Sarairanjan News: उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के निर्देश तथा उनके आप्त सचिव रजनीकांत चौधरी की पहल पर जल संसाधन विभाग की टीम ने सरायरंजन क्षेत्र में प्रस्तावित सर्विस रोड के निर्माण को लेकर स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने नहर किनारे सड़क निर्माण और जल निकासी से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का जायजा लिया.

विज्ञापन

तिरहुत मुख्य नहर के किनारे बनेगा सर्विस रोड

जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंताओं की टीम ने सरायरंजन प्रखंड के तिरहुत मुख्य नहर के अंतिम छोर उदापट्टी से नगर पंचायत मुसरीघरारी होते हुए गंगापुर तक लगभग 3 से 4 किलोमीटर क्षेत्र का निरीक्षण किया. प्रस्तावित योजना के तहत नहर के दोनों किनारों पर सर्विस रोड विकसित करने की संभावना का आकलन किया गया.

अतिरिक्त पुल और जल निकासी पर भी हुआ मंथन

निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने मोरवा प्रखंड के फतेहपुरवाला पंचायत में स्थानीय ग्रामीणों और मुखिया के साथ मुख्यमंत्री ग्राम सड़क पर दो स्थानों पर अतिरिक्त पुल निर्माण तथा जल निकासी के लिए ह्यूम पाइप लगाने की आवश्यकता का भी स्थल निरीक्षण किया.

शीघ्र भेजी जाएगी रिपोर्ट

विभागीय अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान आवश्यक बिंदुओं को चिह्नित करते हुए बताया कि सभी तथ्यों का संकलन कर शीघ्र ही विभागीय स्तर पर पत्राचार और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

निरीक्षण के दौरान जदयू जिला महासचिव विद्याकर झा, सहायक अभियंता सुबोध कुमार, कनीय अभियंता धनंजय सिंह, अमीन प्रवीण कुमार, कृष्ण कुमार झा, भोलानाथ सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें:

सिंघिया में अधिकारियों की गैरहाजिरी से बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक स्थगित


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन