ePaper

Samastipur : अटेरन चौक के पास आरओबी की तैयारी में रेलवे

Updated at : 17 Jul 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur : अटेरन चौक के पास आरओबी की तैयारी में रेलवे

शहर के पूर्वी भाग में रहने वाले लोगों को जल्द ही नई रेलवे ओवर ब्रिज की सुविधा मिल सकती है.

विज्ञापन

समस्तीपुर . शहर के पूर्वी भाग में रहने वाले लोगों को जल्द ही नई रेलवे ओवर ब्रिज की सुविधा मिल सकती है. इसके लिए प्रारंभिक चरण की शुरुआत की गई है. रेलवे ने अटेरन चौक स्थित समपार फाटक पर नये ओवर ब्रिज के लिए डिजिटल इमेज तैयार किया है. इसके बाद अब इस योजना को अगले कड़ी के लिए भेजा जायेगा. इस बाबत मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि आरओबी के लिए रेलवे ने डीआईपी तैयार किया है. जानकारी अनुसार नये ओवर ब्रिज के प्रस्ताव के दिशा में कार्य किया जा रहा है. बताते चलें कि रेलवे ओवर ब्रिज बन जाने के बाद शहर के लोगों को यह नये ओवर ब्रिज की सौगात मिल पायेगी. पूर्वी क्षेत्र के लोगों का शहर आना और जाम से मुक्ति मिलेगी. अभी जहां अटेरन चौक के पास समपार फाटक हमेशा जाम रहता है. वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है. लोगों को आवाज आई के लिए समपार फाटक खुलने का इंतजार रहता है. खासकर स्कूली वाहनों को तो काफी दिक्कत का समस्या झेलनी पड़ती है. ऐसे में जहां भोला टॉकीज गुमटी के पास भी रेलवे ओवर ब्रिज बन रहा है तो शहर में तीन नये ओवर ब्रिज मिल जाने के कारण वाहनों के लिए प्रवेश व आवाजाही का बेहतर विकल्प साबित होगा. जानकारी के अनुसार फिलहाल यह कोशिश की जा रही है कि समपार फाटक 50 डी पर यह रेलवे ओवरब्रिज का एप्रोच रोड पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन