Samastipur News:रेल नीर पर जीएसटी में बदलाव को लेकर होगा असर

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:रेल नीर पर जीएसटी में बदलाव को लेकर होगा असर

आगामी 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू हो रही है. ऐसे में इसका प्रभाव रेलवे के स्टाल पर भी देखने के लिए मिल सकता है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : आगामी 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू हो रही है. ऐसे में इसका प्रभाव रेलवे के स्टाल पर भी देखने के लिए मिल सकता है. रेल नीर का दाम भी जीएसटी के दायरे में आने के कारण इसमें बदलाव हो सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेल नीर के 1 लीटर बोतल की कीमत में एक रुपए की कमी तक की जा सकती है. जबकि कोल्ड ड्रिंक जैसे उत्पाद पर जीएसटी की बढ़ी दरें लागू होगी. जिसका असर इनके दामों में बढ़ोतरी को लेकर देखने के लिए मिल सकता है. हालांकि खानपान के बने सामग्रियों पर जीएसटी यथावत रखा गया है. ऐसे में इनकी डर भी यथावत रखी जायेगी. वहीं आईआरसीटीसी के स्थानीय पदाधिकारी की मानें तो रेल नीर के लिए पत्र आने का इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल रेल नीर के 1 लीटर की बोतल 15 में और 500 एमएल की बोतल की कीमत 10 रुपए है. बदलाव को लेकर संभावना की जा रही है. फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार स्टाल संचालक कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन