Samastipur News:समस्तीपुर: आसनसोल एवं सियालदह से पटना, हावड़ा से रक्सौल, सियालदह एवं आसनसोल से गोरखपुर के मध्य एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेगी. गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल 27 सितंबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को हावड़ा से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन रविवार को 06.40 बजे झाझा, 7.38 बजे किउल, 9.30 बजे बरौनी, 10.10 बजे दलसिंहसराय, 11.20 बजे समस्तीपुर, 12.40 बजे दरभंगा, 13.10 बजे कमतौल, 13.38 बजे जनकपुर रोड, 14.30 बजे सीतामढ़ी व 15.08 बजे बैरगनिया रुकते हुए 16.15 बजे रक्सौल पहंचेगी. गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल 28 सितंबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रक्सौल से 17.45 बजे खुलकर 18.35 बजे बैरगनिया, 19.25 बजे सीतामढ़ी, 20.05 जनकपुर रोड, 20.27 बजे कमतौल, 21.00 बजे दरभंगा, 22.10 बजे समस्तीपुर, 22.40 बजे दलसिंहसराय, 23.45 बजे बरौनी, अगले दिन 1.30 बजे किउल, 3 बजे झाझा रुकते हुए 10.50 बजे हावड़ा पहुंचेगी. इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 1 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 2 कोच, शयनयान श्रेणी के 9 कोच व साधारण श्रेणी के 4 कोच लगेंगे. 03131 सियालदह-गोरखपुर पूजा स्पेशल 30 सितंबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को सियालदह से 18.15 बजे प्रस्थान कर 19.49 बजे बर्द्धमान, 20.56 बजे दुर्गापुर, 21.33 बजे आसनसोल, 22.01 बजे चित्तरंजन, 22.40 बजे मधुपुर, 23.14 बजे जसीडीह, 23.50 बजे झाझा, अगले दिन 00.15 बजे जमुई, 00.48 बजे किऊल, 01.25 बजे मोकामा, 02.15 बजे बख्यितयारपुर, 03.15 बजे राजेन्द्रनगर, 03.25 बजे पटना, 04.05 बजे पाटलिपुत्र, 04.55 बजे दिघवारा, 06.55 बजे छपरा, 07.55 सिवान बजे व 08.50 बजे देवरिया सदर रुकते हुए 10.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी यात्रा में 03132 गोरखपुर-सियालदह पूजा स्पेशल 1 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को गोरखपुर से 13.00 बजे प्रस्थान कर 14.23 बजे देवरिया सदर, 15.35 बजे सीवान, 17.00 बजे छपरा, 17.43 बजे दिघवारा, 19.10 बजे पाटलिपुत्र, 19.45 बजे पटना, 20.03 बजे राजेन्द्रनगर, 20.45 बजे बख्यितयारपुर, 21.50 बजे मोकामा, 22.40 बजे किऊल, 23.25 बजे जमुई रुकते हुए अगले दिन 07.30 बजे सियालदह पहुंचेगी. इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 4 कोच, शयनयान श्रेणी के 10 कोच व साधारण श्रेणी के 6 कोच लगेंगे. वहीं 03527 आसनसोल-गोरखपुर पूजा स्पेशल 26 सितंबर से 7 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को आसनसोल से 13.20 बजे प्रस्थान कर 13.42 बजे चित्तरंजन, 13.57 बजे जामताड़ा, 14.25 बजे मधुपुर, 14.47 बजे जसीडीह, 16.25 बजे झाझा, 17.09 बजे किऊल, 19.15 बजे बरौनी, 20.25 बजे शाहपुर पटोरी, 21.15 बजे हाजीपुर, 21.30 बजे सोनपुर, 23.10 बजे छपरा, अगले दिन 00.10 सीवान, 00.55 बजे भटनी व 01.25 बजे देवरिया सदर रुकते हुए 03.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी यात्रा में 03528 गोरखपुर-आसनसोल पूजा स्पेशल तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से 06.30 बजे प्रस्थान कर 07.26 बजे देवरिया सदर, 07.55 बजे भटनी, 08.35 बजे सीवान, 09.35 बजे छपरा, 10.48 बजे सोनपुर, 11.00 बजे हाजीपुर, 11.45 बजे शाहपुर पटोरी, 13.20 बजे बरौनी, 15.00 बजे किऊल, 17.30 बजे झाझा, 18.06 बजे जसीडीह, 18.32 बजे मधुपुर, 19.02 बजे जामताड़ा एवं 19.16 बजे चितरंजन रुकते हुए 20.45 बजे आसनसोल पहुंचेगी. इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6 कोच, शयनयान श्रेणी के 7 कोच व साधारण श्रेणी के 4 कोच लगेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

