समस्तीपुर की जनता का आशीर्वाद बेटी के साथ : श्रेयसी

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित लोजपा (रा) उम्मीदवार शाम्भवी ने जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह के साथ शुक्रवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहो पर लोगों से मिलकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की.
समस्तीपुर : समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित लोजपा (रा) उम्मीदवार शाम्भवी ने जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह के साथ शुक्रवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहो पर लोगों से मिलकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. इस दौरान घर-घर जाकर महिलाओं और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया. मौके पर श्रेयसी सिंह ने कहा कि समस्तीपुर की जनता का आशीर्वाद बेटी के साथ है. भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने के बाद शाम्भवी समस्तीपुर की समस्याओं को दूर करने के लिए मोदीजी और नीतीशजी के साथ मिल कर काम करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










