चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले 34 मतदान कर्मियों पर होगी प्राथमिक दर्ज

25 खगड़िया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के 140-हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान के लिये प्रतिनियुक्त किये गये 34 मतदान कर्मियों द्वारा डिस्पैच केंद्र पर योगदान नहीं किया गया है.
समस्तीपुर : 25 खगड़िया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के 140-हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान के लिये प्रतिनियुक्त किये गये 34 मतदान कर्मियों द्वारा डिस्पैच केंद्र पर योगदान नहीं किया गया है. इसको लेकर योगदान नहीं करने वाले सभी मतदान कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. यह कार्रवाई जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अंतर्गत की जायेगी. बतातें चलें की 5 मई को 25 – खगड़िया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के 140 – हसनपुर विधान सभा में निर्वाचन के लिए यूआर कॉलेज रोसड़ा में डिस्पैच सेंटर पर सभी मतदान कर्मियों को उपस्थित होना था. यहां पर सभी मतदान कर्मियों का आपस में मिलान होना था. मतदान बीच सामग्री वितरण किया जाना था एवं सभी कागजात का मिलान करना था, परंतु 34 मतदान कर्मी प्रतिनियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बावजूद डिस्पैच केंद्र से अनुपस्थित पाये गये. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह के द्वारा इसे काफी गंभीरता से लिया गया है. जिला प्रशासन के द्वारा इसे मतदान कार्य में बाधा माना गया है. अनुपस्थित मतदान कर्मियों में 17 पीठासीन पदाधिकारी, 03 प्रथम मतदान पदाधिकारी, 2 द्वितीय मतदान पदाधिकारी तथा 10 तृतीय मतदान पदाधिकारी शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




