Samastipur News:गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की रोकथाम पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की रोकथाम पर हुई चर्चा

प्रखंड सभागार में मातृ एनीमिया विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई. इसमें एएनएम व सीएचओ ने भाग लिया.

विज्ञापन

Samastipur News:हसनपुर : प्रखंड सभागार में मातृ एनीमिया विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई. इसमें एएनएम व सीएचओ ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की रोकथाम, पहचान एवं प्रभावी प्रबंधन को सुदृढ़ करना था. इस के दौरान मातृ एनीमिया की परिभाषा, कारण, लक्षण, गर्भावस्था पर इसके प्रभाव, समय पर जांच, आयरन, फोलिक एसिड के सेवन, आहार विविधता एवं नियमित फ्लॉप पर चर्चा की गयी. इसमें उपस्थित एएनएम व सीएचओ को अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को समय पर स्क्रीनिंग कर एनीमिया को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का निर्देश दिया. उन्मुखीकरण सत्र में मातृ पोषण, परामर्श, कौशल, लाभार्थियों की काउंसलिंग व सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए इसकी जानकारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रचारित करने की के लिए निर्देश दिया गया. प्रतिभागियों के अनुभव को साझा एवं फील्ड स्तर पर आने वाली चुनौतियों की भी चर्चा हुई. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार, प्रोग्राम लीडर अंजय कुमार, स्टेट प्रोग्राम मैनेजर सौरभ सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार सिंह, गणेश कुमार, रंजीत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन