Samastipur News:रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र में छह घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र में छह घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

ग्रिड सब स्टेशन रोसड़ा में 21 सितंबर को रखरखाव कार्य किया जायेगा. इस कारण 33 केवी फुलहारा और हसनपुर फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

विज्ञापन

Samastipur News: रोसड़ा : ग्रिड सब स्टेशन रोसड़ा में 21 सितंबर को रखरखाव कार्य किया जायेगा. इस कारण 33 केवी फुलहारा और हसनपुर फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग के अनुसार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक (कुल छह घंटे) मरम्मत एवं मेंटेनेंस का कार्य किया जायेगा. इस अवधि में उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकेगी. ग्रिड उपकेंद्र रोसड़ा के कार्यपालक अभियंता (एई) अजितेश विशाल ने बताया कि उपभोक्ताओं की बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियमित रखरखाव कार्य किया जा रहा है. निर्धारित समय में तकनीकी सुधार का कार्य पूरा कर लिया जायेगा. उपभोक्ताओं से सहयोग एवं धैर्य बनाये रखने की अपील की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन