Samastipur News:बिथान में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:बिथान में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रविवार को पुलिस प्रशासन ने भव्य फ्लैग मार्च निकाला.

विज्ञापन

Samastipur News:बिथान : थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रविवार को पुलिस प्रशासन ने भव्य फ्लैग मार्च निकाला. मार्च की शुरुआत बिथान थाना चौक से हुई. मुख्य बाजार, पूजा पंडाल, मेदो चौक होते हुए सखवा और मालसर तक पहुंचा. इस दौरान रास्ते में आने वाले सभी पूजा-पंडालों का निरीक्षण किया गया. वहां की सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई. फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार व थानाध्यक्ष प्रकाशचंद्र राजू ने किया. उनके साथ अपर थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी, एसआई शेखर सुमन, एएसआई संतोष कुमार, मुकेश कुमार राय समेत थाना के अन्य पुलिस बल मौजूद रहे. अधिकारियों ने बिथान बाजार और आस-पास के संवेदनशील इलाकों का भी दौरा किया. स्थानीय लोगों से बातचीत कर शांति बनाये रखने की अपील की. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व पर किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. चौक-चौराहों पर लगातार निगरानी रखी जायेगी. फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों में विश्वास कायम करना और यह संदेश देना था कि पुलिस हर समय सतर्क और मुस्तैद है. अधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा का शांतिपूर्ण आयोजन समाज की एकता और भाईचारे की पहचान है. इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन