Samastipur<bha>;</bha> शिवाजीनगर में पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
Samastipur<bha>;</bha> शिवाजीनगर में पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

. विधानसभा चुनाव तारीख की घोषणा होते ही थाना क्षेत्र के सीमांचल इलाकों पर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है.

विज्ञापन

शिवाजीनगर . विधानसभा चुनाव तारीख की घोषणा होते ही थाना क्षेत्र के सीमांचल इलाकों पर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है. शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह विभिन्न सड़क मार्गों पर पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों ने साझा फ्लैग मार्च किया. शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न को लेकर प्रखंड मुख्यालय में सीएपीएफ फोर्स आने लगे हैं. फ्लैग मार्च उच्च विद्यालय शिवाजीनगर से शुरू होकर शिवाजीनगर बाजार होते हुए ठनका चौक, रजौरा, रामभद्रपुर, परबन्ना, गनौली, दूबेपुर, डुमरामोहन, नरसिंहा चौक, बरियाही घाट सहित अन्य रास्ते से निकाला. इसके अलावा सीमांचल इलाकों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान थानाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों के साथ राजनीतिक दलों से भी आचार संहिता का पालन करने के साथ निष्पक्ष चुनाव कराने में सहयोग करने की अपील की. मौके पर अपर थानाध्यक्ष पुअनि प्रवीण कुमार के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद थे. बता दें कि शिवाजीनगर और हथौड़ी थाना क्षेत्र समस्तीपुर व दरभंगा जिले के सीमांचल पर है. इसको लेकर पुलिस पदाधिकारी अलर्ट मोड में आ गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन