Samastipur News:लोगों ने बिहार में सत्ता बदलने की मूड बना लिया है : तेजस्वी

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:लोगों ने बिहार में सत्ता बदलने की मूड बना लिया है : तेजस्वी

पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बारिश के बावजूद भीड़ बताती है कि अब लोगों ने बिहार में सत्ता बदलने की मूड बना लिया है.

विज्ञापन

Samastipur News:उजियारपुर : बिहार अधिकार यात्रा के दौरान शुक्रवार की देर शाम अंगारघाट पहुंचे बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बारिश के बावजूद भीड़ बताती है कि अब लोगों ने बिहार में सत्ता बदलने की मूड बना लिया है. बिहार में सभी जाति व धर्म के लोगों को साथ लेकर चले ऐसा बिहार बनाना है. कहा कि बीस साल से बिहार में एवं 11 साल से केंद्र में एनडीए की सरकार है. सबसे ज्यादा गरीबी बिहार में है. बेरोजगारी व भ्रष्टाचार बढ़ा है. यहां न नौकरी है नहीं कोई कारखाना है. व्यवसायी सुरक्षित नहीं है. लोग चाहते हैं कि भ्रष्टाचार व अपराधमुक्त बिहार बने. तेजस्वी आपसे आशीर्वाद व समर्थन मांगने आया है. उन्होंने कहा कि मेरी उम्र कच्ची है लेकिन जवान पक्की है. गाड़ी जब पुरानी हो जाये तो उसे बदल देना चाहिए. इस बार बीस साल पुरानी खटारा हो चुकी सरकार को बदलना है. मौके पर स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता, जिलाध्यक्ष राजद राजेश्वर महतो, महावीर पोद्दार, आनन्दवर्द्धन, राजद प्रखंड अध्यक्ष राम लवलीन राय, कामेश्वर राय, कृष्ण कुमार सहनी, राजीव गुप्ता, विजेन्द्र राम, समीम मन्सुरी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन