ePaper

Samastipur News:लोगों को भा रही रुरल मार्ट की मिथिला पेंटिंग

Updated at : 06 Aug 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:लोगों को भा रही रुरल मार्ट की मिथिला पेंटिंग

शहर के पटेल मैदान में नीति आयोग द्वारा लगाये गये आकांक्षा हाट में मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट की मिथिला पेंटिंग उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहा.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में नीति आयोग द्वारा लगाये गये आकांक्षा हाट में मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट की मिथिला पेंटिंग उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहा. स्टाॅल का उद्घाटन डीडीसी शैलेजा पांडेय ने किया. कलाकारों का हौसला बढ़ाया. कलाकार प्रेरणा कुमारी, अन्नु कुमारी, रजनी कुमारी, गायत्री कुमारी ने मिथिला पेंटिंग उत्पाद साड़ी, सूट, दुपट्टा, शाॅल, पाग, फाइल, पर्स आदि की खासियत की जानकारी दी. बताया कि नाबार्ड के सौजन्य से अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन द्वारा 30 महिलाओं को साठ दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया था. संस्था द्वारा मिथिला पेंटिंग का हुनर प्राप्त करने के बाद जिले के चीनी मिल चौक पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट आउटलेट खोला गया है. जहां बनाये गये उत्पाद की बिक्री की जाती है. इससे हमलोग की आर्थिक स्थिति में सुधार आई है. लोग मिथिला पेंटिंग की काफी सराहना कर रहे हैं. मौके पर डीडीएम नाबार्ड अभिनव कृष्ण, कला संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी निशांत कुमार पटेल, औसेफा के सचिव ललित कुमार, निदेशक देव कुमार, आदित्य कुमार, केशव कुमार झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन