Samastipur News:जल संकट से नाराज डुमारा के लोगों ने किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:जल संकट से नाराज डुमारा के लोगों ने किया सड़क जाम

प्रखंड के डुमरा गांव के लोगों ने जल संकट को लेकर सड़क जाम कर नाराजगी व्यक्त की. जल्द पानी चालू कराने की मांग की.

विज्ञापन

Samastipur News:शिवाजीनगर : प्रखंड के डुमरा गांव के लोगों ने जल संकट को लेकर सड़क जाम कर नाराजगी व्यक्त की. जल्द पानी चालू कराने की मांग की. आक्रोशित ग्रामीण हाथों में बाल्टी लेकर सुबह नौ बजे से ही डुमरा गांव से गुजरने वाले रोसड़ा-बहेरी सड़क मार्ग, समस्तीपुर जिला मुख्यालय जाने वाली सड़क मार्ग सहित चौराहा को बांस-बल्ला से जाम कर यातायात बंद कर दिया. विभागीय और स्थानीय पदाधिकारियों के विरुद्ध जमकर आक्रोश व्यक्त किया. इधर, सुबह से ही सड़क जाम रहने कारण सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को दूसरे रास्ते से आवागमन करना पड़ा. जाम की सूचना मिलते शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार मौके पर पहुंचे. कड़ी मशक्कत के साथ आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटे थे. लेकिन आक्रोशित लोग पानी चालू होने के बाद ही जाम हटाने की बात कर रहे थे. ग्रामीणों की सूचना पर मुखिया पुत्र संतोष सिंह व बीपीआरओ राजू कुमार जाम स्थल पहुंच कर विभागीय पदाधिकारी से बात की. आक्रोशित ग्रामीणों को समझाबुझा कर तत्काल पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने और पानी टंकी के मोटर को जल्द ठीक करा कर हर घर पानी चालू कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जाम हटाया. जाम स्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि पिछले 10 दिनों से गांव में पानी की समस्या बनी हुई है. गांव में बनी पानी टंकी से लोगों के घरों तक दिया जा रहा पानी बंद है. इसके कारण गांव के हर परिवार के लोग पीने के पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं. पानी खरीद कर अथवा पड़ोस गांव से पानी लाकर किसी तरह जीवन यापन किया जा रहा है. मजबूर होकर सड़क जाम करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन