एक्सप्रेसवे रूट के विरोध में उबला समस्तीपुर: 13 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान

Updated:
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे रूट के विरोध में उबला समस्तीपुर: 13 अगस्त से मुसरीघरारी चौक पर अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित रूट के विरोध में 13 अगस्त से मुसरीघरारी चौक पर अनिश्चितकालीन जन आंदोलन शुरू होगा। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

Patna Purnia Expressway: पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के वर्तमान प्रस्तावित रूट अलाइनमेंट को लेकर सरायरंजन क्षेत्र के ग्रामीणों का आक्रोश गहराता जा रहा है. एक्सप्रेसवे के मौजूदा रूट से होने वाले भारी नुकसान के विरोध में 'पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे रूट सुधार जन संघर्ष समिति' ने 13 अगस्त 2026 से मुसरीघरारी चौक पर अनिश्चितकालीन व शांतिपूर्ण जन आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में अनुमंडल अधिकारी (SDO) समस्तीपुर को औपचारिक सूचना पत्र सौंप दिया गया है.

विज्ञापन

दर्जनों घर और केएसआर कॉलेज आ रहे हैं जद में

ज्ञापन के अनुसार, वर्तमान प्रस्तावित अलाइनमेंट के कारण भारी तबाही की आशंका है:

  • आवासीय व व्यावसायिक नुकसान: सैकड़ों परिवारों के मकान और दुकानें ध्वस्त होने की कगार पर हैं.
  • शैक्षणिक संस्थानों पर संकट: केएसआर इंटर कॉलेज का संपूर्ण भवन, डिग्री कॉलेज का आंशिक भवन तथा विशाल खेल मैदान पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है.

प्रशासन की अनदेखी से बढ़ा आक्रोश

समिति के अनुसार 5 अगस्त को विशाल प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन जिला प्रशासन या NHAI की ओर से कोई वार्ता नहीं की गई. प्रशासन के इसी उपेक्षात्मक रवैये से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता चुना है.

समिति की प्रमुख मांगें

समिति ने स्पष्ट किया है कि 13 अगस्त को सुबह 11 बजे से शुरू होने वाला आंदोलन मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा:

  • वर्तमान रूट की समीक्षा कर ऐसा वैकल्पिक मार्ग चुना जाए, जिससे कॉलेज और घरों को बचाया जा सके.
  • राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पूर्व में सुझाए गए वैकल्पिक अलाइनमेंट को लागू किया जाए.
  • जिला प्रशासन और NHAI के उच्चाधिकारियों के साथ तुरंत बैठक बुलाकर स्थायी समाधान निकाला जाए.

ये भी पढ़ें: अवैध खनन का तांडव: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 11 वर्षीय मासूम की मौत, प्रशासन पर फूटा गुस्सा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन