जंक्शन पर हाइटेक सफाई: हाई प्रेशर जेट मशीनों से चकाचक होंगे ट्रैक, मिनटों में हटेगी गंदगी

Updated:
विज्ञापन

जंक्शन पर हाइटेक सफाई: हाई प्रेशर जेट मशीनों से चकाचक होंगे ट्रैक, मिनटों में हटेगी गंदगी

समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे ट्रैक की सफाई के लिए जेट प्रेशर मशीन का उपयोग शुरू, अब मिनटों में ट्रैक होगा चकाचक। जानें क्या है नई सफाई व्यवस्था की खासियत।

विज्ञापन

Samastipur Railway Junction: समस्तीपुर जंक्शन के यार्ड क्षेत्र और रेलवे ट्रैक की साफ-सफाई के लिए अब हाइटेक व्यवस्था की गई है. जंक्शन पर गंदगी को तेजी से मिटाने के लिए सफाई एजेंसी की ओर से अत्याधुनिक हाई प्रेशर जेट क्लीनिंग मशीन मंगवाई गई हैं. इन मशीनों के जरिए महज कुछ ही मिनटों में रेलवे ट्रैक पर जमी जिद्दी गंदगी और कचरे को साफ कर इसे चकाचक कर दिया जाएगा. जंक्शन से जुड़ी एजेंसी के अनुसार फिलहाल 4 जेट प्रेशर मशीनें तैनात की गई हैं. इसके साथ ही प्लेटफॉर्म की स्वच्छता के लिए भी नई मशीनें मंगवाई गई हैं.

ट्रैक पर गंदगी सबसे बड़ी चुनौती

समस्तीपुर जंक्शन से रोजाना 100 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है. यात्रियों द्वारा चिप्स के पैकेट, बोतलें और अन्य कचरा डस्टबिन के बजाय सीधे ट्रैक पर फेंक दिया जाता है.

  • प्लेटफॉर्म की तुलना में रेलवे ट्रैक पर कचरे का जमाव सबसे अधिक होता है.
  • कचरे का अंबार न लगे, इसलिए हर ट्रेन के गुजरने के बाद तुरंत ट्रैक की सफाई की जाती है.
  • सफाई की उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए समस्तीपुर रेल मंडल ने जंक्शन को पुरस्कृत भी किया है.

ऐसे काम करती है हाई प्रेशर जेट मशीन

यह मशीन साधारण पानी की धार के मुकाबले कई गुना तेज दबाव से सफाई करती है:

  • जल आपूर्ति: मशीन सीधे किसी जल स्रोत या टंकी से पानी खींचती है.
  • हाई प्रेशर पंप: शक्तिशाली मोटर से पानी के दबाव को बेहद तेज किया जाता है.
  • सटीक नोजल: पतले नोजल से निकलने वाली पानी की बौछार जिद्दी से जिद्दी गंदगी को तुरंत उखाड़ देती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस का सिपाही निकला एटीएम कटवा गैंग का मास्टरमाइंड: मुजफ्फरपुर में भी काटा था एटीएम, पुलिस सन्न


विज्ञापन
Aman Gautam

लेखक के बारे में

By Aman Gautam

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन