ePaper

Samastipur News:नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों कराया गया शपथ ग्रहण

Updated at : 25 Jul 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों कराया गया शपथ ग्रहण

प्रखंड के विभिन्न पंचायत में हुए चुनाव में जीत दर्ज करने वाले नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शुक्रवार को बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई

विज्ञापन

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : प्रखंड के विभिन्न पंचायत में हुए चुनाव में जीत दर्ज करने वाले नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शुक्रवार को बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसमें महमद्दीपुर पंचायत की सरपंच रौनक बानो, दुबहा एवं कुरसाहा पंचायत से वार्ड सदस्य रोशन कुमार सिंह और संगीता देवी, पंच पद से करीमनगर पंचायत से विष्णु शरण सहनी, कल्याणपुर बस्ती पूरब पंचायत से मो. कलाम, मोहिउद्दीननगर दक्षिण पंचायत से समता देवी एवं भदैया पंचायत से निभा कुमारी के नाम शामिल हैं. इस अवसर पर बीडीओ में कहा कि जिस तत्परता के साथ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर आपको प्रतिनिधि चुना है, अपने कर्तव्यों का सम्यक निर्वहन करें. जिम्मेदारी निभाएं और पंचायत के विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन करें. साथ ही सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सहयोग करें. मौके पर बीसीओ संदीप कुमार, मो. हसीब, कृष्ण कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन