ePaper

Samastipur News :पैक्स चुनाव सामग्री वितरित

Updated at : 28 Nov 2024 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News :पैक्स चुनाव सामग्री वितरित

प्रखंड में पैक्स चुनाव 29 नवंबर को होना है. प्रशासन चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है.

विज्ञापन

बिथान. प्रखंड में पैक्स चुनाव 29 नवंबर को होना है. प्रशासन चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है. बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी आफताब आलम ने बताया कि तैयारी तकरीबन पूरी कर ली गयी है. चुनाव पूरी तरह स्वच्छ और निष्पक्ष होगा. चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. हर मतदान केंद्र पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था होगी. दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती रहेगी. मतदाताओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा. विदित हो कि प्रखंड के 13 पैक्सों में चुनाव होना था. इसमें 05 पैक्सों का चुनाव पूरी तरह निर्विरोध होने के कारण मतदान नहीं होना है. अब 08 पैक्सों में चुनाव होगा जिसे लेकर चुनाव सामग्री चुनाव कर्मियों के बीच वितरण किया गया. ज्ञातव्य हो कि प्रखंड के 22 बूथों पर मतदान होगा 29 नवंबर को मतदान समाप्ति के पश्चात अगले ही दिन 30 नवम्बर को मतगणना होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन