ePaper

samastipur: उजियारपुर में 3.08 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

Updated at : 08 Oct 2025 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
samastipur: उजियारपुर में 3.08 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

उजियारपुर विधानसभा में 3,08,939 मतदाता हैं. इसमें 1,65,296 पुरुष व 1,43,643 महिला मतदाता शामिल हैं.

विज्ञापन

दलसिंहसराय . उजियारपुर विधानसभा में 3,08,939 मतदाता हैं. इसमें 1,65,296 पुरुष व 1,43,643 महिला मतदाता शामिल हैं. 85 वर्ष से अधिक उम्र के 7,018 व दिव्यांग मतदाता 1,144 हैं. विधानसभा क्षेत्र में 367 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये हैं. निर्वाचन प्रबंधन के लिए उजियारपुर प्रखंड में एक सेक्टर पदाधिकारी, जबकि दलसिंहसराय प्रखंड में 28 सेक्टर पदाधिकारी व 13 सहायक पदाधिकारी नियुक्त किये गये हैं. उड़नदस्ता दल की टीमें सुरक्षा एवं निगरानी में तैनात रहेगी. वहीं पुरुष मतदाता 53.50 प्रतिशत हैं. महिला मतदाता 46.50 प्रतिशत हैं.18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं का अनुपात 2.27 प्रतिशत है. निर्वाचन अधिकारी सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर चुके हैं. इसी तरह विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 338 मतदान केन्द्र हैं. इसमें विभूतिपुर 282 और दलसिंहसराय प्रखंडों के 41 व नगर परिषद दलसिंहसराय के 15 केन्द्र शामिल हैं. विभूतिपुर प्रखंड में 29 सेक्टर पदाधिकारी तैनात हैं. कुल मतदाताओं की संख्या 2,74,491 है. इसमें 1,27,896 पुरुष और 1,46,591 महिला मतदाता हैं. विशेष श्रेणियों में सेवा मतदाता 292, युवा मतदाता 5,512, 85 वर्ष से अधिक आयु के 1,034 व दिव्यांग मतदाता 1,918 हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन