Samsatipur : पूसा में पीने का शुद्ध पानी के लिए मचा हाहाकार

Updated:
विज्ञापन
Samsatipur : पूसा में पीने का शुद्ध पानी के लिए मचा हाहाकार

प्रखंड के ग्राम पंचायत राज हरपुर महमदा में पीने का शुद्ध पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है.

विज्ञापन

Samsatipur : पूसा . प्रखंड के ग्राम पंचायत राज हरपुर महमदा में पीने का शुद्ध पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. प्रभावित वार्डों के ग्रामीणों ने आंदोलन का रुख अख्तियार करने को विवश हैं. प्रभावित वार्ड संख्या 3 एवं 10 में पीने के लिए पानी उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है. जिलाधिकारी के नाम प्रेषित पत्र में पंचायत के पंसस खुशबू कुमारी ने बताया है कि कोरोना काल के समय पीएचईडी के द्वारा ग्राम पंचायत राज हरपुर महमदा के वार्ड संख्या 3 में हर घर नल जल योजना को पुराने नलकूप से जोड़ा गया था. जिसमें पंचायती राज अधिनियम के तहत उक्त पाइप लाइन के ऊपर नाला का निर्माण कराया गया. जिससे पानी का सप्लाई पूर्ण रूप से बन्द हो गया है. इससे हजारों परिवार को पीने के पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि पूर्व में भी इसकी शिकायत प्रखण्ड से जिला तक किया गया. फिर भी विभाग के तरफ से कोई उचित कार्य नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. आवेदन ग्रामीणों ने प्रखंड एवं जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि पत्र प्राप्ति के सात दिनों के भीतर ग्रामीणों को पानी उपलब्ध नहीं होने पर मुख्य सड़क जाम करते हुए पीएचईडी जलमीनार से होने वाली पानी सप्लाई को पूर्ण रूप से बन्द कर दिया जायेगा. बीडीओ रवीश कुमार रवि ने मामले में संज्ञान लेते हुए कहा कि जलमीनार के निरीक्षण कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन