Samastipur News:स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि बढ़ी
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 02 Sep 2025 7:02 PM
स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए उसे पूजा स्पेशल के रूप में चलाने का निर्णय लिया है
Samastipur News:समस्तीपुर : पर्व के सीजन में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने रक्सौल और चर्लपल्ली के मध्य चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए उसे पूजा स्पेशल के रूप में चलाने का निर्णय लिया है. 07007 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल चर्लपल्ली से अब 3 सितंबर से 26 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को परिचालित की जायेगी. 07008 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल रक्सौल से अब 5 सितंबर से 28 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जायेगी. 07051 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल चर्लपल्ली से अब 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जायेगी. 07052 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल रक्सौल से अब 7 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










