Samastipur News:छात्रा की आत्महत्या मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:छात्रा की आत्महत्या मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के मदुदाबाद में छात्रा की हुई आत्महत्या मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें नौ लोगों को नामजद एवं अज्ञात को आरोपी बनाया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:मोहिउद्दीनगर : थाना क्षेत्र के मदुदाबाद में छात्रा की हुई आत्महत्या मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें नौ लोगों को नामजद एवं अज्ञात को आरोपी बनाया गया. दर्ज प्राथमिकी में पिता ने बताया कि उनकी लड़की जब पढ़ने के लिए कोचिंग या स्कूल जाती थी तो उसे मनचले लड़के बार बार परेशान करते थे. इन सभी की अभद्रता व उदंडता से अक्सर वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी. इन लोगों की हरकतों कारण इधर कुछ दिनों से कोचिंग व स्कूल जाना बंद भी कर दिया था. लोक-लज्जा व संकोची स्वभाव के कारण वह कुछ भी नहीं बताती थी. अचानक मनचले लड़कों ने ग्रुप बनाकर बीते शनिवार की लाठी-डंडे व हरवे-हथियार के साथ मदुदाबाद स्थित किराए के मकान पर आ धमके. मेरी लड़की के साथ बदसलूकी करने लगे. वह इस हरकत को सहन नहीं कर पायी. खुदकुशी के लिए मजबूर कर दी गई. थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गई है. वहीं इस मामले में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन