Samastipur News:गोलीकांड मामले में एक गिरफ्तार

मुफस्सिल थानाक्षेत्र के हकिमाबाद गांव में बीते 30 मई को हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया
Samastipur News:समस्तीपुर : मुफस्सिल थानाक्षेत्र के हकिमाबाद गांव में बीते 30 मई को हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया. उसकी पहचान हकिमाबाद गांव के ही राजकिशोर राय उर्फ गुज्जर के रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपित पूर्व से भी कई मामलों में वांछित रह चुका है. ज्ञातव्य हो कि पिछले 30 मई को हुए जितवारपुर हकिमाबाद गांव में पूर्व के विवाद को लेकर हवाई फायरिंग की घटना सामने आयी थी. इसमें घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




