वृद्ध की गला दबाकर हत्या, शव को विद्युत सब स्टेशन के पीछे फेंका
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Oct 2024 11:13 PM
थाना क्षेत्र के विद्युत सब स्टेशन कल्याणपुर के पिछले भाग से साठ वर्षीय वृद्ध का शव बरामद हुआ.
कल्याणपुर. थाना क्षेत्र के विद्युत सब स्टेशन कल्याणपुर के पिछले भाग से साठ वर्षीय वृद्ध का शव बरामद हुआ. जिसको देखने से प्रतीत होता है कि हत्यारे ने वृद्ध का गला दबाकर हत्या की है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के जमालपुर तीरा वार्ड 11 निवासी स्व. ध्यानी महतो के 60 वर्षीय पुत्र घनश्याम महतो के रूप में हुई. सूचना पर कल्याणपुर पुलिस के साथ पहुंचे डीएसपी 2 विजय महतो ने घटनास्थल का जायजा लिया. कल्याणपुर पुलिस को निर्देश दिया कि पोस्टमार्टम के बाद वैज्ञानिक जांच भी जांच कराएं. क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने का निर्देश दिया है. शव को देखने से प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि वृद्धि के साथ पहले छिनतई की घटना की गई होगी. इसके बाद विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी गयी है. साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से इसे विद्युत सब स्टेशन के पीछे वाले भाग में फेंक दिया गया है. थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी का बताना है, कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया है. आवेदन मिलने पर आगे कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










