शादीशुदा महिला की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल, प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jun 2024 12:54 AM
शादीशुदा महिला की आपत्तिजनक तस्वीर मोबाइल पर वायरल का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़िता के पिता ने साइबर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है.
समस्तीपुर : शादीशुदा महिला की आपत्तिजनक तस्वीर मोबाइल पर वायरल का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़िता के पिता ने साइबर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें हसनपुर के दिलीप यादव के पुत्र हर्ष कुमार को नामजद आरोपित किया है. बताया कि पिछले 26 अप्रैल को पुत्री की शादी समारोह संपन्न हुई. वह अपने पति के साथ ससुराल चली गई. इससे पूर्व 24 अप्रैल को उक्त आरोपित ने दो अलग-अलग मोबाइल नंबर से उनके दामाद को कॉल किया और उनकी पुत्री से शादी नहीं करने की धमकी दी. दामाद के मोबाइल पर पुत्री के आपत्तिजनक तस्वीर भेज दी. इसके बाद उनकी पुत्री के फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उस पर आपत्तिजनक तस्वीर वायरल कर दिया. साइबर थाना के पुलिस ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










