Samastipur News:बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है पौष्टिक आहार : डॉ तिवारी

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है पौष्टिक आहार : डॉ तिवारी

राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य में डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली के सभागार में प्रशिक्षण का अयोजन किया गया

विज्ञापन

Samastipur News: पूसा : राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य में डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली के सभागार में प्रशिक्षण का अयोजन किया गया. इसमें वारिसनगर की 50 आंगनबाड़ी सेविका शामिल हुई. मुख्य अतिथि डीडीएम नाबार्ड अभिनव कृष्णा एवं केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ रविन्द्र कुमार तिवारी ने किया. डीडीएम नाबार्ड ने पोषण की महत्ता के बारे में बताते हुए मोटे अनाज के लिए चल रहे परियोजना के बारे में जानकारी साझा की. केन्द्र के प्रधान ने कहा कि पौष्टिक आहार एवं भोजन हमारे जीवन में बीमारियों से लड़ने मदद करता है. प्राचीन समय में उपयुक्त होने वाले मोटे अनाज के आहार जो शरीर को निरोग रखते थे. अब विलुप्त होते जा रहे हैं. केन्द्र की गृह वैज्ञानिक वर्षा कुमारी ने खाद्य एवं पोषण की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों के लिए हम किस प्रकार प्रसंस्करण कर खाद्य पदार्थ तैयार कर विभिन्न उपरी आहार बना सकते हैं. अपने घर में उपलब्ध अनाज गेहूं, मक्का, मूंग, मडुआ एवं अन्य मोटे अनाजों को प्रसंस्करण प्रक्रिया माध्यम से उपरी आहार बना सकते हैं. उद्यान वैज्ञानिक राजीव कुमार यादव ने पोषण वाटिका में लगाये जाने वाले सब्जियों व उनके पौष्टिक गुणों के बारे में जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन