28 जुलाई तक अच्छी वर्षा की संभावना नहीं

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 24 से 28 जुलाई 2024 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 24 से 28 जुलाई 2024 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलाें में हल्के से मध्यम बादल छाये रहने का अनुमान है. कमजोर मानसून के कारण कम वर्षा की स्थिति बनी हुई है तथा पूर्वानुमानित अवधि में अच्छी वर्षा की संभावना नहीं है. कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा हाे सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. पूर्वानुमानित अवधि में पुरवा हवा चलने का अनुमान है. औसतन 10-20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो, सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




