ePaper

उत्तर बिहार में 24 जुलाई तक अच्छी वर्षा की संभावना नहीं

Updated at : 19 Jul 2024 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर बिहार में 24 जुलाई तक अच्छी वर्षा की संभावना नहीं

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 20-24 जुलाई 2024 तक के लिये माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है

विज्ञापन

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 20-24 जुलाई 2024 तक के लिये माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलाें में अच्छी वर्षा की संभावना नहीं है. पूर्वानुमानित अवधि के ज्यादातर दिनों में आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 23 से 24 जुलाई के आसपास कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. फिलहाल उमस भरी गर्मी बरकरार रहने की संभावना है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. पूर्वानुमानित अवधि में पुरबा हवा चलने का अनुमान है. औसतन 12 से 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जाे सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन