Samastipur News:आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर प्रशिक्षण देने की जरूरत : कुलपति

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर प्रशिक्षण देने की जरूरत : कुलपति

डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में सॉफ्ट स्किल और इंटरव्यू स्किल के माध्यम से कैरियर के विकास विषय पर तीन दिनी कार्यशाला हुई.

विज्ञापन

Samastipur News: पूसा : डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में सॉफ्ट स्किल और इंटरव्यू स्किल के माध्यम से कैरियर के विकास विषय पर तीन दिनी कार्यशाला हुई. उद्घाटन समारोह में बोलते हुए कुलपति डॉ पुण्यव्रत सुविमलेंदु पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने छात्रों को सेमेस्टर ब्रेक के दौरान ड्रोन पायलट का भी प्रशिक्षण देगा. इसके लिए अनूठा मॉडल बनाया जा रहा है. प्रशिक्षण के बाद अगले सेमेस्टर में प्रशिक्षित छात्रों को ड्रोन स्प्रेइंग, लैंड सर्वे आदि का ड्रोन से होने वाले कार्य उपलब्ध करायेगी. कुलपति डॉ पांडेय ने कहा कि छात्रों को ड्रोन ट्रेनिंग देने वाला यह देश का पहला विश्वविद्यालय होगा. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षकों, वैज्ञानिकों और छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी जल्दी ही प्रशिक्षण आयोजित करायेगी. ताकि विश्वविद्यालय में लोग स्मार्ट और बेहतर तरीके से कार्य कर सकें. स्कूल आफ एग्री-बिजनेस एंड रूरल मैनेजमेंट के निदेशक डॉ रामदत्त ने कहा कि आने वाले समय में भारत के छात्र पूरी दुनिया को नई राह दिखायेंगे. कार्यक्रम के दौरान धन्यवाद ज्ञापन डॉ आर. किरन ने किया. संचालन डा कविताम्बिका ने किया. सह प्राध्यापक डॉ संजीत कुमार समीर, डॉ रितंभरा सिंह, डॉ शिवपूजन सिंह, डॉ कुमार राज्यवर्धन, डॉ रमणदीप सिंह, डॉ एम. संतोष, डॉ श्रावंती, रश्मि सिन्हा थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन