मुजफ्फरपुर के युवक का ट्रेन में छूटे सामान को किया सुपुर्द

12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से दिल्ली से मुजफ्फरपुर आ रहे युवक के छूटे हुए सामान की वापसी आरपीएफ ने करायी.
समस्तीपुर : 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से दिल्ली से मुजफ्फरपुर आ रहे युवक के छूटे हुए सामान की वापसी आरपीएफ ने करायी. जानकारी के अनुसार यात्रा कर रहे छात्र प्रत्युष स्वर्ण जो ब्रह्मपुरा का रहने वाला है उसका थैला बी 3 कोच के बर्थ 51 पर छूट गया था. यात्री ने इसकी जानकारी इंस्पेक्टर को दी. सूचना मिलने पर आरपीएफ की महिला सिपाही फ्रंटी मीणा और हवलदार उमेश गौतम ने बोगी को समस्तीपुर में तुरंत पहुंच कर जांच की. छुटे हुए बैग को बरामद कर लिया. उसमें साठ हजार रुपये का लेनोवो कंपनी का लैपटॉप और एकेडमिक सर्टिफिकेट था. छात्र ने समस्तीपुर पहुंच कर अपना टिकट और पहचान पत्र दिखाकर अपना सामान प्राप्त किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










