मक्के के खेत में मिली अर्धबेहोश नाबालिग छात्रा, दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

घटना स्थल | Prabhat Khabar Network
मुसरीघरारी में 9वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से इलाके में आक्रोश। खेत में अर्धवस्त्र मिली पीड़िता, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Samastipur News: समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पीड़िता मंगलवार शाम करीब 6 बजे घर से 50 मीटर दूर बकरी के लिए घास लेने गई थी. काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो गांव के पास मक्के के खेत में छात्रा अर्धबेहोशी और अचेत अवस्था में मिली.
घटनास्थल से चिट्ठी बरामद, 2 नामजद और 2 अज्ञात पर FIR
घटनास्थल से एक चिट्ठी भी बरामद हुई है, जिसमें वारदात में तीन लोगों के शामिल होने की बात कही गई है. सूचना मिलने पर पहुंची मुसरीघरारी पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. महिला थानाध्यक्ष प्रीति भारती ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन पर दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने पीड़िता के खून से सने कपड़े और बरामद चिट्ठी को साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया है.
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी तेज
परिजन का आरोप है कि सदर अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज शुरू होने में करीब दो घंटे की देरी हुई और उन्हें परेशान होना पड़ा. उधर मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है. इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने तथा दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










