रोसड़ा: यूआर कॉलेज में शिक्षकेत्तर कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, प्रायोगिक परीक्षा रद्द होने से छात्र परेशान

Updated:
विज्ञापन

फोटो:धरना पर बैठे शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

यूआर कॉलेज रोसड़ा में शिक्षकेत्तर कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है, जिसके कारण स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा पूरी तरह से बाधित हो गई है।

विज्ञापन

 Rosera College Strike: बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ (लएनएमयू, दरभंगा प्रक्षेत्र) की वृहद परिषद के निर्णय के आलोक में यूआर कॉलेज, रोसड़ा के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही.

विज्ञापन

हड़ताल के कारण प्रायोगिक परीक्षा स्थगित

हड़ताल का सीधा असर कॉलेज के शैक्षणिक कार्यों पर पड़ा है:

  • स्नातक द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29) की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी.
  • परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा दिए ही निराश होकर वापस लौटना पड़ा.

15 सूत्री मांगों के समर्थन में दिया धरना

धरना पर बैठे कर्मचारियों ने अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. उनकी प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं:

  • प्रोन्नति प्रभार प्राप्त कर्मियों के प्रोन्नति वेतन का निर्धारण कर महाविद्यालयों को भुगतान सुनिश्चित करना.
  • शेष बचे कर्मचारियों की पदस्थापना और प्रधान लिपिक व सामान्य लेखा पदाधिकारी को प्रशाखा पदाधिकारी नामित करना.
  • कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) का अविलंब पूर्ण भुगतान करना.
  • एमएसीपी (MACP) का शीघ्र निर्धारण करना तथा कर्मचारियों के नियमित वेतन का समय पर भुगतान सुनिश्चित करना.

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

धरना प्रदर्शन में डॉ. सुमन पासवान, ललित मंडल, बालबोध चौधरी, मनोज कुमार यादवेंदु, प्रदीप कुमार राय और अभिषेक कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद थे. कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन सकारात्मक फैसला नहीं लेता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें: कम बारिश से निपटने के लिए कृषि विशेषज्ञों की सलाह, धान समेत कई फसलों के लिए गाइडलाइन जारी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन