समस्तीपुर: ताजपुर रोड की आधा दर्जन कॉलोनियों में जलजमाव, आरओबी निर्माण से नाला जाम होने पर फूटा गुस्सा

Updated:
विज्ञापन

ताजपुर के मुख्य नाले में डाला गया बेतरतीब ढ़ंग से ह्यूम पाइपलाइन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर के ताजपुर रोड पर आरओबी निर्माण की लापरवाही से मुख्य नाला जाम हो गया है। गंदा पानी सड़कों पर बहने से स्थानीय लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

Samastipur Waterlogging Crisis: शहर के ताजपुर रोड से जुड़ी लगभग आधा दर्जन कॉलोनियों के लोग इन दिनों गंभीर जलजमाव और नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. मुख्य नाले के अवरुद्ध होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.

विज्ञापन

आरओबी निर्माण के कारण ठप हुई जल निकासी

प्रोफेसर कॉलोनी गली संख्या एक और दो के निवासियों ने जलजमाव का मुख्य कारण उजागर किया है:

  • ताजपुर रोड पर निर्माणाधीन आरओबी के दौरान मुख्य नाले में ह्यूम पाइप को बेतरतीब ढंग से रखकर मिट्टी व बालू से ढंक दिया गया है.
  • इसके चलते नाले से पानी की निकासी पूरी तरह ठप हो गई है और गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल रहा है.
  • गंदे पानी की दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप से इलाके में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडराने लगा है.

नगर निगम के अस्थायी रवैये से लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद नगर निगम केवल औपचारिकता निभा रहा है:

  • निगम कर्मी कभी-कभार पंपिंग सेट लगाकर थोड़ी देर पानी खींचते हैं और जिम्मेदारी खत्म मान लेते हैं.
  • निवासियों का कहना है कि ताजपुर रोड में डाले गए ह्यूम पाइपलाइन का उचित लेवलिंग कर स्थायी समाधान निकाला जाना चाहिए.
  • मानसून में भारी बारिश होने पर दर्जनों घरों में गंदा पानी घुसने की आशंका से लोग बेहद चिंतित हैं.

स्थायी समाधान की उठी मांग

आक्रोशित नागरिकों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि मुख्य नाले के ह्यूम पाइपलाइन की तुरंत तकनीकी जांच कराकर उसकी सही लेबलिंग कराई जाए, ताकि जल निकासी सुचारू हो सके.

ये भी पढ़ें: कम बारिश से निपटने के लिए कृषि विशेषज्ञों की सलाह, धान समेत कई फसलों के लिए गाइडलाइन जारी



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन