पूर्व मुख्य पार्षद के पिता के निधन पर पहुंचे डिप्टी सीएम, परिजनों से मिलकर जतायी संवेदना
शोकाकुल परिवार से मिलते उपमुख्यमंत्री। | Prabhat Khabar Network
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी सोमवार को दलसिंहसराय पहुंचे. उन्होंने नगर परिषद दलसिंहसराय की मुख्य पार्षद आभा सुरेका के श्वसुर और पूर्व मुख्य पार्षद सुशील कुमार सुरेका के पिता प्रभू प्रसाद सुरेका के निधन पर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया. 90 वर्ष की आयु में प्रभू प्रसाद सुरेका का निधन हुआ था.
Samastipur: नगर परिषद दलसिंहसराय की मुख्य पार्षद आभा सुरेका के श्वसुर एवं पूर्व मुख्य पार्षद सुशील कुमार सुरेका के पिता प्रभू प्रसाद सुरेका के निधन पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी सोमवार को शोकाकुल परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे. मारवाड़ी धर्मशाला के निकट स्थित आवास पर पहुंचकर उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की.
परिवार को बंधाया ढांढस
उप मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि परिवार के बुजुर्ग का निधन अपूरणीय क्षति है. इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ हैं.
कुछ देर तक उन्होंने परिजनों के साथ रहकर दिवंगत प्रभू प्रसाद सुरेका के बारे में जानकारी ली और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही.
90 वर्ष की आयु में हुआ निधन
बताया गया कि प्रभू प्रसाद सुरेका का निधन 90 वर्ष की आयु में हुआ था. उनके निधन की सूचना के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने सुरेका परिवार के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की.
उप मुख्यमंत्री के पहुंचने पर सुरेका परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान अन्य जगहों पर भी पहुंचकर उन्होंने लोगों से मुलाकात की.
यह भी पढ़ें
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए