Samastipur News:किसान हत्या कांड का मुख्य आरोपी अभिषेक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:किसान हत्या कांड का मुख्य आरोपी अभिषेक गिरफ्तार

पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

Samastipur News:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया पंचायत के पहाड़पुर गांव में किसान बृजनंदन सिंह की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया जाता है कि बीते 17 नवंबर की रात ट्रैक्टर ले जाने के रास्ते को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने किसान बृजनंदन सिंह के परिवार पर जानलेवा हमला किया था. घटना के वक्त बृजनंदन सिंह (48) अपने दरवाजे पर परिवार के साथ मौजूद थे. तभी आरोपियों ने कुदाल, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से लैस होकर उन पर हमला बोल दिया था. इस हिंसक झड़प में बृजनंदन सिंह के सिर पर कुदाल और रॉड से गंभीर वार किये गये थे. उन्हें बचाने आई उनकी वृद्ध माता राज कुमारी देवी, पत्नी हेमा देवी, पुत्र राजीव कुमार और पुत्री प्रियंका कुमारी को भी बेरहमी से पीटा गया था. गंभीर स्थिति में बृजनंदन सिंह को पटना रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया था. इस पर मृतक की पत्नी हेमा देवी के बयान पर 8 नामजद और 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. इसमें अभिषेक कुमार, भोला सिंह, सुरेंद्र महतो, महेश प्रसाद सिंह, लखींद्र महतो, अजीत कुमार, सुशीला देवी और बबीता देवी को आरोपित किया गया था. इस घटना में पुलिस ने घटना के तुरंत बाद सुरेंद्र महतो को गिरफ्तार किया था. अब मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार भी पुलिस की गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दर्ज प्राथमिकी में आरोपियों पर मारपीट के साथ-साथ बाइक क्षतिग्रस्त करने और लूटपाट करने का भी आरोप लगाया गया है. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन