ePaper

samastipur: एचपीवी टीकाकरण को लेकर छात्राओं को किया प्रेरित

Updated at : 08 Oct 2025 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
samastipur: एचपीवी टीकाकरण को लेकर छात्राओं को किया प्रेरित

छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर . प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों की 9 वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक की छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में राजाजान, सिवैसिंहपुर व नंदिनी अपग्रेड हाई में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता एचएम संजीत ठाकुर ने की. संचालन एचएम मेघन सहनी ने किया. इस अवसर पर यूनिसेफ के बीएमसी अजय कुमार सिंह ने कहा कि स्कूलों में एचपीवी टीकाकरण के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना बहुत महत्वपूर्ण है. इससे छात्राओं को इस महत्वपूर्ण वैक्सीन के बारे में जानकारी मिलेगी, इससे वह एचपीवी संक्रमण और उससे जुड़े जैसे गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से सुरक्षित रह सकती है. छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के बारे में इससे जानकारी मिलती है. आर्थिक रूप से कमजोर लोग जागरूकता के अभाव और पैसों की कमी से किशोरियों का टीकाकरण नहीं करा सकने की स्थिति में होते हैं. वैक्सीन और स्क्रीनिंग से एचपीवी से बचाव संभव है. हेल्थ मैनेजर बहाव आलम ने कहा कि यह एचपीवी टीकाकरण अभियान किशोरियों के लिए वरदान है. सरकार की ओर से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रह रही किशोरियों के स्वास्थ्य और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकारी स्तर से एचपीवी से बचाव को लेकर मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है. इससे किशोरियों को सुरक्षित जीवन जीने का मौका मिलेगा. बताया गया कि गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में आयोजित होने वाले महाभियान में शामिल होकर किशोरियां इस अभियान को गति देने में सक्षम होगी. इस मौके पर एचएम चंद्रभूषण सिंह, राजीव कुमार सिंह, धीरज कुमार, प्रेरणा, सारिका, निहारिका, सृष्टि, काजल, मीना, राधा, रेखा, गीता, पूर्वी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन