Samastipur : विधायक के शिलापट्ट को 24 घंटे के अंदर किया ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन
Samastipur : विधायक के शिलापट्ट को 24 घंटे के अंदर किया ध्वस्त

प्रखंड क्षेत्र के पतैलिया में बुधवार को विधायक ने शिलान्यास किया था.

विज्ञापन

विभूतिपुर . प्रखंड क्षेत्र के पतैलिया में बुधवार को विधायक ने शिलान्यास किया था. उसी रात उपद्रवियों ने शिलापट्ट को क्षतिग्रस्त कर उखाड़ फेंका. इस मामले में रोसड़ा में कार्यरत कनीय अभियंता चंदन भगत ने स्थानीय थाने में एक आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि थाना क्षेत्र के पतैलिया वार्ड संख्या तीन रामदेव महतो के घर से चंद्रभूषण दास के घर तक वार्ड संख्या 7 में लक्ष्मी महतो के घर के पुस्तकालय की ओर जाने वाली सड़क का शिलान्यास बोर्ड में अपने उपस्थिति में शिलापट्ट का निर्माण कराया. जिसका शिलान्यास 18 जून के संध्या विधायक अजय कुमार के द्वारा किया गया. शिलान्यास के उपरांत पुनः योजना देखने के लिए गये तो शिलान्यास किया गया पट क्षतिग्रस्त पाया. स्थानीय लोगों से पूछताछ करने को पता चला कि रात में कुछ सामाजिक तत्वों द्वारा सरकारी कार्य को रोकने के उद्देश्य शिलान्यास को तोड़ दिया गया. जिससे सरकारी संपत्ति का नुकसान किया गया है. शिलान्यास के समय दो लड़का बोल रहा था कि काम नहीं करने देंगे. जिसका नाम मुझे पता नहीं है. संदेह है कि वही लोग शिलापट्ट को तोड़ा है. इस संबंध में पूछे जाने पर स्थानीय विधायक अजय कुमार ने बताया कि कुंठित मानसिकता से ग्रसित लोगों ने राजनीतिक प्रतिद्वंदिता को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम दिलाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन