ePaper

samastipur : छठी का भोज खाने गये अधेड़ की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत

Updated at : 27 Mar 2025 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
samastipur : छठी का भोज खाने गये अधेड़ की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत

थाना क्षेत्र के दक्षिणी हरपुर पंचायत के भुस्कौल गांव में पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव पहुंचते ही लोगों में कोहराम मच गया. छठी का भोज खाने गये अधेड़ का ट्रैक्टर से कुचल कर घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी.

विज्ञापन

पूसा. थाना क्षेत्र के दक्षिणी हरपुर पंचायत के भुस्कौल गांव में पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव पहुंचते ही लोगों में कोहराम मच गया. छठी का भोज खाने गये अधेड़ का ट्रैक्टर से कुचल कर घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. सूचना मिलने पर परिवार वाले व मृतक की 17 वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी, 14 वर्षीय पुत्र बादल कुमार एवं 12 वर्षीय पुत्र ऋतु कुमार के अलावा बूढ़े पिता रामसागर साह, माता शकुंती देवी एवं पत्नी लाजवंती देवी का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है. घटना से मर्माहत मृतक के 14 वर्षीय पुत्र बादल कुमार को मुखाग्नि देते देख ग्रामीणों के भी सब्र का बांध आंखों से छलक उठा. बता दें कि रामसागर साह का मात्र एक कमाऊ 45 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित फार्म में दैनिक भोगी कर्मी के रूप में कार्यरत था. वह मंगलवार की देर संध्या साइकिल पर सवार होकर चकमेहसी थाना क्षेत्र के परणा गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर छठी का भोज खाने के उद्देश्य से गया था. भोज खाकर लौटने के क्रम में हरपुर भुस्कौल से लोगों ने उसकी साइकिल छोड़ कर अंधेरा होने के कारण बाइक से ही घर लौटने के लिये कहा. विवि के फार्म में ड्यूटी का हवाला देते हुए साइकिल से ही घर लौटने का निर्णय ले लिया. कुछ दूर बढ़ने के बाद इसके साइकिल का चैन उतर गया. चैन ठीक करने लगा. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे टेलर-ट्रैक्टर उसे कुचलते हुए भाग निकला. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची चकमेहसी पुलिस ने शव को गिरफ्त में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजन के हवाले कर दिया. मौके पर जिपा प्रतिनिधि शिवम कुमार त्रिवेदी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन