समस्तीपुर: सरायरंजन का मजदूर मुंबई से रहस्यमय ढंग से गायब, मोबाइल तीन महीने से बंद
इंतजार करते लापता चंदन की मां पत्नी व बच्चे | Prabhat Khabar Network
मुंबई में काम करने गए समस्तीपुर के जितवारपुर गांव निवासी चंदन कुमार राम पिछले तीन महीने से लापता हैं. उनकी अचानक गुमशुदगी से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पत्नी, मां और दो छोटे बच्चे उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Samastipur News: परिवार की जिम्मेदारियों और रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई गया सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत निवासी 36 वर्षीय चंदन कुमार राम पिछले तीन महीने से लापता हैं. उनके अचानक गायब होने के बाद पत्नी, मां और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है.
Sarairanjan News: 9 मार्च से लापता, मोबाइल लगातार बंद
परिजनों के अनुसार चंदन कुमार राम 9 मार्च 2026 को मुंबई के पोगाव इलाके से लापता हो गए. उस दिन के बाद से उनका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है. परिवार के लोगों ने कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. इससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है.
पत्नी, मां और मासूम बच्चे कर रहे इंतजार
चंदन की पत्नी निर्मला कुमारी अपने पति की वापसी की राह देख रही हैं. वहीं मां मीना देवी हर दिन बेटे के सकुशल लौट आने की उम्मीद लगाए बैठी हैं. उनके दो छोटे बच्चे, पांच वर्षीय अनुष्का कुमारी और ढाई वर्षीय आरव कुमार भी अपने पिता का इंतजार कर रहे हैं. परिवार का कहना है कि घर का मुख्य सहारा होने के कारण चंदन के लापता होने से पूरा परिवार संकट में है.
मजदूरी के लिए गए थे मुंबई
परिजनों ने बताया कि चंदन परिवार का भरण-पोषण करने के लिए मुंबई में मजदूरी करते थे. तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने से परिवार बेहद परेशान है. परिजन अब भी उम्मीद लगाए हुए हैं कि चंदन सकुशल वापस लौट आएंगे.
यह भी पढ़ें: नशे से टूटते परिवारों को बचाने आगे आईं जीविका दीदियां, लिया नशामुक्त बिहार बनाने का संकल्प
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए