नशे से टूटते परिवारों को बचाने आगे आईं जीविका दीदियां, लिया नशामुक्त बिहार बनाने का संकल्प
नशे से टूटते परिवारों को बचाने आगे आईं जीविका दीदियां, लिया नशामुक्त बिहार बनाने का संकल्प
समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में जीविका दीदियों ने नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. उन्होंने अपने परिवार और समाज को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया. नशामुक्त बिहार के निर्माण में सहयोग की बात कही.
Samastipur Jeevika Didi: मोहिउद्दीननगर प्रखंड के लखनपुर गांव में सोमवार को माया जीविका महिला ग्राम संगठन से जुड़ी जीविका दीदियों ने नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने परिवार और समाज को नशे से दूर रखने तथा नशामुक्त बिहार बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया.
नशे से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं महिलाएं और बच्चे
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनीता देवी ने की. इस अवसर पर लेखापाल अजय कुमार ने कहा कि नशे की वजह से परिवार टूटते हैं. इसका सबसे अधिक असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ता है. इसलिए हर घर को नशामुक्त बनाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है. नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की जरूरत है.
नशामुक्त बिहार के निर्माण की बात
कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने नशे से दूर रहने और अपने परिवार के सदस्यों को भी नशे की लत से बचाने का संकल्प लिया. उन्होंने नशामुक्त समाज और नशामुक्त बिहार के निर्माण में सहयोग करने की बात कही. मौके पर चमेली देवी, शोभा देवी, रेणु देवी, राज कुमारी देवी, प्रतिभा कुमारी, कविता देवी, रीना देवी, रीता देवी, रोमा देवी, सुकमिला देवी, रेणु कुमारी और प्रियंका कुमारी सहित अन्य मौजूद रहीं.
यह भी पढे़ं: डीजे बजाने का विरोध करना पड़ा भारी, वृद्ध दंपती पर लाठी-रॉड से हमला
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए