समस्तीपुर: एक ही छत के नीचे कई विभाग, नल-जल और जमीन की शिकायतों के लिए उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन
फोटो संख्या : 2 शिविर में आवेदनों का निष्पादन करते कर्मी  | Prabhat Khabar Network

शिविर में आवेदनों का निष्पादन करते कर्मी

विद्यापतिनगर प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविर में 250 से अधिक लोगों ने सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन जमा किए. अपर समाहर्ता ने निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया. 60 आवेदनों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया.

विज्ञापन


Samastipur News: विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के बाजिदपुर पंचायत भवन एवं विद्यापति प्लस टू उच्च विद्यालय, मऊ बाजिदपुर (दक्षिण) परिसर में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का निरीक्षण अपर समाहर्ता (एडीएम) ब्रजेश कुमार ने किया. उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. शिविर में 250 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 60 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया.

Vidyapatinagar News: एडीएम ने लाभुकों से ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान एडीएम ब्रजेश कुमार ने उपस्थित लोगों से बातचीत कर शिविर की व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के लाभ मिलने की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों का बार-बार चक्कर लगाने से राहत देना है. सहयोग शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आम लोगों को काफी सुविधा मिल रही है.

नल-जल, पेंशन और जमीन से जुड़े आवेदन सबसे ज्यादा

शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र, भूमि संबंधी मामले, श्रम, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल और मनरेगा सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे. बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नल-जल (पीएचईडी), वृद्धावस्था पेंशन, जमीन संबंधी समस्याओं और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन जमा किए.

250 आवेदन मिले, 60 मामलों का हुआ निष्पादन

बीडीओ महताब अंसारी ने बताया कि शिविर के दौरान 250 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 60 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है.

कुछ विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे

शिविर के दौरान कुछ विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिस पर लोगों ने कार्रवाई की मांग की. हालांकि ग्रामीणों ने सहयोग शिविर की सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपलब्ध रहने से समय और धन दोनों की बचत हुई. इससे सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान में काफी सुविधा मिली.

यह भी पढ़ें: पहले खेत में छिपाई लाश, फिर टुकड़े कर फेंका, मोरवा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा


विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन