Samsatipur : स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक

Updated:
विज्ञापन
Samsatipur : स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक

बीडीओ अरुण कुमार निराला की अध्यक्षता में स्वच्छता पर्यवेक्षकों एवं जन वितरण प्रणाली के विक्रेता के साथ लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा बैठक की गयी.

विज्ञापन

Samsatipur : मोरवा . बीडीओ अरुण कुमार निराला की अध्यक्षता में स्वच्छता पर्यवेक्षकों एवं जन वितरण प्रणाली के विक्रेता के साथ लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा बैठक की गयी. इसमें ठोस तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधन क्रियान्वयन में तीव्रता लाने का निर्देश दिया गया. उपभोक्ता शुल्क संग्रह का कार्य सुनिश्चित करने एवं पंचायत स्तर पर उपभोक्ता शुल्क एवं रसीद से सम्बंधित पंजी संधारित करने का निर्देश दिया गया. हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान अंतर्गत अनुसूचितजाति, अनुसूचित जनजाति के शौचालय विहीन परिवारों का शौचालय निर्माण कराने का आदेश दिया. मौके पर एमओ अमरनाथ पाठक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रेशमी कुमारी, प्रखंड समन्वयक काजल कुमारी, गोपी किशन, पिंकेश कुमार, सुदीप शर्मा, शिवेंद्र राम, राजेश ठाकुर, ह्रषिकेश झा, सरस्वती देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन