वट सावित्री पर सुहागन महिलाओं ने की पूजा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jun 2024 10:21 PM
जिले में गुरुवार को वटसावित्री पर सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखा. रंग-बिरंगे परिधानों में सजीधजी महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की.
समस्तीपुर . जिले में गुरुवार को वटसावित्री पर सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखा. रंग-बिरंगे परिधानों में सजीधजी महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की. अक्षय सुहाग का आशीष मांगा. दलसिंहसराय : महिलाएं श्रृंगार कर पुराने बरगद के पेड़ के नीचे इकट्ठा हुई. वट वृक्ष में कच्चा धागा लपेट कर पति के दीर्घायु की कामना की. पेड़ की जड़ में खीरा, खरबूजा, लीची,आम,मिठाई आदि अर्पित करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की. शहर के मालगोदाम रोड स्थित वट वृक्ष पर पूजन करने पहुंची संगीता कुमारी, दीपा कुमारी, रिंकू कुमारी, शबनम सिंह, रंजीता सिंह, सुमन कुमारी सिंह, ललिता कुमारी, ऋचा कुमारी, निधि जायसवाल, स्वीटी कुमारी, शालिनी कुमारी, रानी कुमारी, दीपासुधा, कुमारी स्नेहा, दीपशिखा ने बताया कि सुहागिन महिलाओं के लिए यह पर्व महत्वपूर्ण है. हसनपुर : प्रखंड क्षेत्र के गांवों में वट सावित्री पर सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की. हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखा जाता है. सुहागिन महिलाओं के लिए यह महत्वपूर्ण माना गया है. विभूतिपुर : पूर्व प्रमुख रुपांजलि कुमारी ने बताया कि सुहागन महिलाओं के लिए वट सावित्री काफी मायने रखता है. इससे पति की आयु में वृद्धि होती है. उजियारपुर : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने सुहाग की सलामती और सौभाग्यवती होने के लिए ””””””””वट सावित्री व्रत”””””””” किया. पचपैका में जिला पार्षद सुनीता शर्मा के साथ अनेकों सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना एवं परिक्रमा की. वट वृक्ष के नीचे बैठकर कथा श्रवण किया. मौके पर नीतू कुमारी, विनीता शर्मा, प्रियंका कुमारी, आरती कुमारी, प्रतिमा कुमारी, शिखा देवी, मंजू देवी, ललित देवी, प्रमिला देवी, सावित्री देवी, शीला देवी, साधना देवी आदि थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










