ePaper

पति की पिटाई से जख्मी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

Updated at : 30 Jul 2024 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
पति की पिटाई से जख्मी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

पति की पिटाई से जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. वह बीते छह जुलाई से ही जीवन के लिए मौत से जूझ रही थी. इस घटना को लेकर मृतका के परिजन महिला के पति पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं

विज्ञापन

कल्याणपुर : पति की पिटाई से जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. वह बीते छह जुलाई से ही जीवन के लिए मौत से जूझ रही थी. इस घटना को लेकर मृतका के परिजन महिला के पति पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस सूचना के आधार घटना की जांच में जुटी है. मृतका की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के कुसियारी चौक निवासी शिवनाथ महतो की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में बतायी गयी है. परिजनों ने आरोप है कि महिला के पति ने बेरहमी से पिटाई की थी. समस्तीपुर व बाद में मुजफ्फरपुर में इलाज कराया जा रहा था. इसी दौरान सोमवार की देर शाम उसकी मौत हो गई. इससे आहत परिजनों ने मामले में आरोपित पति की गिरफ्तारी की बात मांग की है. परिजनों के मुताबिक सोनी की शादी पंद्रह वर्ष पूर्व रोसड़ा बड़ी दुर्गा स्थान निवासी कार्तिक कुमार के साथ हुई थी. दोनों के दो बच्चियां हैं. इधर, कुछ बरसों से पति द्वारा द्वेष भाव रखते हुए मारपीट की जा रही थी. इसको लेकर मामला भी दर्ज होने की बात बतायी गयी है. इसी बीच कोर्ट के आदेश सोनी को पति के साथ रहने की अनुमति दी गयी. बीते छह जुलाई को पति द्वारा बुरी तरह पिटाई कर दी गई. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. मुजफ्फरपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान सोमवार की देर शाम उसकी मौत हो गई. चकमेहसी थाना के एएसआई मनीषा कुमारी ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा दिया है. पुलिस का बताना है कि परिजनों के आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन