ePaper

Samastipur News:लाभकारी योजनाएं लोगों को उपलब्ध कराना प्राथमिकता : एसडीओ

Updated at : 26 May 2025 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:लाभकारी योजनाएं लोगों को उपलब्ध कराना प्राथमिकता : एसडीओ

अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को नए एसडीओ के रूप में किशन कुमार ने अपना पदभार ग्रहण किया.

विज्ञापन

Samastipur News: दलसिंहसराय : अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को नए एसडीओ के रूप में किशन कुमार ने अपना पदभार ग्रहण किया. इस दौरान निवर्तमान एसडीओ प्रियंका कुमारी ने उन्हें सभी प्रकार के प्रभार विधिवत सौंपा. निवर्तमान एसडीओ प्रियंका कुमारी, वरीय लिपिक मनोरंजन कुमार सहित कार्यालय के अन्य कर्मी और अधिवक्ताओं ने बुके और चादर से उनका स्वागत किया. एसडीओ किशन कुमार इससे पूर्व बेगूसराय के बखरी में डीसीएलआर के रूप में कार्यरत थे. वहां से उनका तबादला किया गया है. एसडीओ ने कार्यालय का निरीक्षण करते हुए कहा कि शहर से लेकर अनुमंडल क्षेत्र की उनके तहत आने वाली सभी समस्याओं को समझकर लोगों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से निपटारा करेंगे. सरकार की लाभकारी योजनाओं के आम जन तक सुलभ तरीके से उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन