Samastipur News:बिथान गायत्री मंदिर में महायज्ञ संपन्न, मेधावी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:बिथान गायत्री मंदिर में महायज्ञ संपन्न, मेधावी सम्मानित

स्थानीय बाजार स्थित गायत्री मंदिर में गायत्री प्रज्ञा पीठ के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय महायज्ञ का गुरुवार को श्रद्धा व भक्ति के वातावरण में भव्य समापन हुआ.

विज्ञापन

Samastipur News:बिथान : स्थानीय बाजार स्थित गायत्री मंदिर में गायत्री प्रज्ञा पीठ के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय महायज्ञ का गुरुवार को श्रद्धा व भक्ति के वातावरण में भव्य समापन हुआ. समापन अवसर पर गायत्री मंदिर की ओर से प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राज कुमार राय रहे. सम्मान समारोह में कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की प्रतियोगिता में सफल छात्रों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विधायक राज कुमार राय ने साइकिल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया. इसके अलावा गायत्री मंदिर की ओर से कई विद्यार्थियों को अन्य उपयोगी उपहार दिये गये. असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया. विधायक ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार का विकास अत्यंत आवश्यक है. प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने से उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. वे समाज व देश के लिए बेहतर योगदान देने को प्रेरित होते हैं. वहीं गायत्री परिवार ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य डॉ. डीएन यादव ने कहा कि गायत्री प्रज्ञा पीठ का उद्देश्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ शिक्षा, सेवा और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है. गायत्री परिवार टोली के सच्चिदानंद व नरेन्द्र विद्यार्थी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. समारोह में गायत्री परिवार के जीवछ साह, रंजीत कुमार, रामानंद राय, जदयू नेता विजय यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय, शिव शंकर यादव, संजीव कुशवाहा, राजेश यादव, रंजीत मंडल मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन