Bihar/Samastipur News:शौर्य दिवस के रूप में मनाई गई महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 19 Jan 2026 5:01 PM
प्रखंड के आरजेएसटी प्लस टू विद्यालय पतसिया में सोमवार को महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि राष्ट्रीय शौर्य दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनाई गई.
Bihar/Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : प्रखंड के आरजेएसटी प्लस टू विद्यालय पतसिया में सोमवार को महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि राष्ट्रीय शौर्य दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनाई गई. अध्यक्षता राणा विष्णु सिंह ने की. संचालन राणा अजय कुमार सिंह ने किया. इस दौरान अतिथियों ने महाराणा प्रताप के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष सह किसान व सहकारिता प्रकोष्ठ के जदयू के प्रांतीय नेता राणा संजीव सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक थे. सर्व समाज उनके प्रति आज भी आस्थावान है. देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिए उन्होंने अंतिम क्षण तक लड़ाइयां लड़ी. यह समस्त भारत वासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है. एचएम अखिलेश कुमार वर्णी ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, राष्ट्र भक्ति व आत्मसम्मान की प्रेरणादायी मिसाल है. कार्यक्रम के समापन के उपरांत गांव की सीमांकन के पास पंडित मनोज दूबे व सन्नी दूबे के वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा व तोरण द्वार निर्माण की आधारशिला रखी गई. मौके पर राणा सुरेश सिंह, राणा संत कुमार सिंह, राणा वीर सिंह, राणा शुभेश्वर सिंह, राणा जटाशंकर सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, राणा राजेश सिंह, राणा चंदन सिंह, राणा बृजेश सिंह, राणा नित्यानंद सिंह, शिक्षक राजीव कुमार राय, राणा लालन सिंह मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










